आतंकियों के छिपे होने की सूचना पंजाब पुलिस की तरफ से यूपी पुलिस को दी गयी थी. सूचना के आधार पर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही थी. इसी समय आतंकियों और पुलिस में मुठभेड़ हो गयी जिसमें पुलिस ने आतंकियों को मार गिराया.
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि तुर्की और लेबनान बशर अल-असद के पतन के बाद सीरियाई मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं. एर्दोआन ने बुधवार को लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सीरिया में एक नए युग की शुरुआत हो गई है. सीरिया के दो प्रमुख पड़ोसियों के रूप में, हम इस बात पर सहमत हैं कि हमें मिलकर काम करना चाहिए."
अमेरिकी सरकार ने उच्चतम न्यायालय से मुंबई आतंकवादी हमला मामले में दोषी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ दायर एक याचिका खारिज करने का अनुरोध किया है. भारत राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है क्योंकि वह मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में वांछित है.
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला बोला था. इस हमले के बाद हमास 251 इजरायली नागरिकों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गया था, जिनमे से 96 अभी भी हमास के कब्जे में है.
गिरिराज सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के अपमान में कांग्रेस सबसे बड़ी पापी है. वहीं इस दौरान बीजेपी नेता प्रताप सारंगी घायल हो गए और उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी के धक्का देने के कारण ऐसा हुआ.
Year Ender 2024: देश में ऐसी कई टिप्पणियां देखने को मिली, जिन्होंने विवाद को जन्म दिया. लिहाज किसी ने नहीं किया. मौका मिला तो जमकर दिल का गुबार निकाला और जब घिरे तो स्पष्टीकरण भी दिया.
Stock Market Updates:अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय आने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच चौरतरफा बिकवाली से बाजार में गिरावट देखी जा रही है.
जानकारी के मुताबिक वह हमेशा की तरह मिड डे मील की गाड़ी आने पर रोजाना की तरह झोला लेकर बच्चों के हिस्से के अंडे ले जाने के लिए खड़े हो गए और अपने झोले में अंडे भरने लगे और तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया.